best news portal development company in india

जयपुर के चोखी ढाणी में 90 किलो काजू टुकड़ी सीज:पैकिंग पर एक्सपायरी डेट नहीं थी, खाद्य तेल भी मिला अनसेफ

SHARE:

जयपुर के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट चोखी ढाणी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 90 किलो काजू टुकड़ी सीज की है। टुकड़ी की पैकिंग पर मेकिंग और एक्सपायरी डेट नहीं थी।

वहीं खाद्य तेल, मावे के सैंपल भी लिए। विभाग को 181 पोर्टल पर शिकायत मिली थी। इसके बाद मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय की फूड सेफ्टी टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई की।

खाद्य सुरक्षा और औषधि नियंत्रण आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया- चोखी ढाणी में आलू फ्राई करने में इस्तेमाल किए जा रहे रिफाइंड सोयाबीन तेल का टीपीसी (टोटल पोलर कंपाउंड) निर्धारित अधिकतम सीमा 25 प्रतिशत के मुकाबले 31 प्रतिशत मिला।

डॉ. टी. शुभमंगला ने कहा- यह खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित श्रेणी में आता है। इस पर तेल का नमूना जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया- निरीक्षण के दौरान टीम को सब्जियों में इस्तेमाल की जा रही काजू टुकड़ी की गुणवत्ता भी संदिग्ध मिली। इसकी पैकिंग पर न तो मेकिंग डेट लिखी थी और न ही एक्सपायरी डेट। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए टीम ने मौके से करीब 90 किलो काजू टुकड़ी (9 डिब्बे) सीज की। इसके अलावा उपयोग में लिए जा रहे मावे के भी नमूने लिए गए।

जांच में कमी मिली तो करेंगे कार्रवाई

मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष मित्तल ने बताया- निरीक्षण में कई अन्य खाद्य सुरक्षा संबंधी कमियां भी सामने आई हैं। सभी नमूनों को राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

यदि जांच रिपोर्ट में खाद्य सामग्री मानकों पर खरी नहीं उतरती है तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पैकेजिंग और लेबलिंग में भ्रामक जानकारी देने के मामलों में भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।