प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज 16% तक महंगा हो गया । एयरटेल ने अपने रिचार्ज के दाम बढ़ाने के बजाय, सीधे कई प्लान ही खत्म कर दिए। जियो प्राइम मेंबरशिप ले आई है। इस ‘साइलेंट हाइक’ के बाद भी अगले 3-4 महीनों में दाम और बढ़ने के आसार हैं
12 अगस्त 2026 को एयरटेल ने 249 रुपए, 299 रुपए, 579 रुपए, 619 रुपए और 649 रुपए वाले अपने 5 प्रीपेड प्लान बंद कर दिए। इन कैटेगरी में अब लोगों को जो दूसरे प्लान लेंगे होंगे, वो 5 से 16% तक महंगे हैं।
मिसाल के लिए 299 वाले प्लान में 28 दिन तक रोजाना 1.5GB डेटा मिलता था, अब कंज्यूमर्स के पास अगला ऑप्शन 349 रुपए का है। इसमें 28 दिनों के लिए रोजाना 2GB डेटा मिलता है। ये कीमत में करीब 16% की बढ़ोत्तरी है।
जियो ने कोई प्लान बंद नहीं किया है, बल्कि एक ‘जियो प्राइम’ मेंबरशिप शुरू की है। इसके तहत 300 रुपए चुकाने पर एक साल तक प्राइस प्रोटेक्शन मिलेगा। यानी आप जो प्लान अभी जितने का ले रहे हैं, आपको पूरे साल उतने का ही मिलता रहेगा।
ये मेंबरशिप फीस साल के महीनों के हिसाब से बांटी जाए, तो ये 299 रुपए के प्लान पर असल में करीब 8% के हाइक जैसा है।
हालांकि वोडाफोन-आईडिया और BSNL ने हाल-फिलहाल में कोई प्लान बंद नहीं किया है। एंट्री लेवल पर कुछ नए प्लान शुरू किए हैं।


