best news portal development company in india

डिग्गी पुलिस थाने की मुख्य गैलरी में आ धमका कोबरा सांप

SHARE:

कांस्टेबल कमल कुमार ने विडियो कॉल पर जानकारी ले कर लिया रेस्क्यू

टोंक।वैसे तो पुलिस थाने में किसी भी आने जाने वाले पर निगाह रखना वहां तैनात संतरी का काम होता है लेकिन कभी कभी कुछ ऐसा भी हो जाता है कि कोई अवांछित रोक टोक के बाद भी भीतर घुस जाता है।रविवार को कुछ ऐसा ही हुआ डिग्गी पुलिस थाने में जहां तैनात महिला संतरी सदाकंवर की सतर्कता के बावजुद एक कोबरा सांप रैंगता हुआ थाने के भीतर घुस गया।लगभग पांच फीट लंबा यह कोबरा सांप देखते ही देखते आईओ कक्ष के पास जा पहुंचा व सीढ़ियों के नीचे जा बैठा।महिला संतरी सदाकंवर के शोर गुल मचाने पर एसएचओ सत्यनारायण चौधरी,एएसआई रमेश चौधरी व कांस्टेबल कमल कुमार भी सीढ़ियों के पास पहुंचे व कोबरा सांप को बाहर निकाले जाने का प्रयास किया लेकिन कोबरा सांप टस से मस नहीं हुआ।

मनोज तिवारी से विडियो कॉल पर ली जानकारी व कर लिया रेस्क्यू

जब पौन घंटे से भी ज्यादा देर तक कोबरा सांप आक्रामक मुद्रा में फन फैलाये बैठा रहा और आसपास कोई सपेरा नहीं मिला तो कांस्टेबल कमल कुमार ने जिला मुख्यालय पर वन्यजीव प्रेमी मनोज तिवारी से संपर्क साधा।मनोज तिवारी द्वारा विडियो कॉल पर कोबरा रेसक्यु के बताये गये तरीकों को फोलो करते हुए कांस्टेबल कमल कुमार ने कोबरा सांप को सफलतापूर्वक बेग में क़ैद कर लिया।कमल कुमार द्वारा बिना किसी दक्षता के किये गये कोबरा रेस्क्यु के बाद थाना स्टाफ ने राहत की सांस ली।

कोबरा को छोड़ा गया चांदसेन के जंगल में-

पकड़े गये कोबरा सांप को बाद में एसएचओ सत्यनारायण चौधरी ने एएसआई रमेश चौधरी व कांस्टेबल कमल कुमार की मौजुदगी में चांदसेन के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

कट्टे व पानी की बोतल से बनाया जुगाड़-

मनोज तिवारी के बताये अनुसार कांस्टेबल कमल कुमार ने पानी की बोतल को काटकर पाईप बनाया व बाद में उसे कट्टे के मुंह पर बांध लकड़ी की मदद से कोबरा सांप को उसमें क़ैद कर कर लिया।

Screenshot
Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।