best news portal development company in india

जी नटराज के डायरेक्शन में बनी मूवी बैरण धूम मचाएगी

SHARE:

जी नटराज के डायरेक्शन में बनी राजस्थानी मूवी बैरण धूम मचाने को तैयार हे

राजस्थानी सिनेमा को नयी पहचान देने वाली ऐसी फिल्म है जो न केवल मनोरंजन करती है, बल्कि समाज में व्याप्त कुप्रथाओं को मिटाने के लिए क्रांति का आह्वान करती है..
‘, निर्देशक जी .नटराज(गोपाल नटराज) द्वारा निर्देशित यह फिल्म, राजस्थान की एक असामान्य कुप्रथा को उजागर करती है और नारी शक्ति के आत्मबल को प्रबल करते हुए उसके आत्मसम्मान को उच्च करने के लिए समाज को अभिप्रेरित करती है..
नटराज, जो कोरियोग्राफी को टोंक में स्थापित करते हुए एक प्रसिद्ध कोरियोग्राफर के रूप में अपनी पहचान बहुत समय पहले ही बना चुके हैं..अब इस फिल्म में एक संवेदनशील और प्रभावशाली निर्देशक के रूप में सामने आए हैं और अपने निर्देशन का लोहा मनवा दिया है, इस फिल्म में उनकी निर्देशकीय शैली में राजस्थानी संस्कृति की गहराई, सामाजिक मुद्दों की संवेदनशीलता, भावनात्मक पहलूओं का अद्भुत मिलन देखने को मिलेगा।
नटराज ने कहानी को इस तरह बुना है कि यह दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने के साथ-साथ विचार करने पर भी मजबूर करती है।
इस फिल्म का म्यूजिक लॉन्च हो चुका है जो संपूर्ण देश में धूम मचा रहा है..
इस फिल्म में दीनदयाल गुप्ता उर्फ डीडी, एडवोकेट बेनी प्रसाद गुर्जर, अजय नटराज, जयकुमार जैन का सहयोग भी प्रशंसनीय है।
इस फिल्म में हर अभिनेता अभिनेत्री ने अपनी भूमिका में कमाल किया है..
इस फिल्म को देखने के लिए अपने परिवार और दोस्तों के साथ थिएटर जाएं। फिल्म आपको राजस्थानी संस्कृति की खूबसूरती, भावनाओं,रिश्तो और मायड़ भाषा से साक्षात्कार कराएगी। आपको यह भी सिखाएगी कि साहस, आत्मबल और एकजुटता से किसी भी अन्याय को चुनौती दी जा सकती है।
‘बैरण’ राजस्थानी सिनेमा का एक ऐसा सफ़र है, जो हर दर्शक को अपने भीतर के साहस को खोजने के लिए प्रेरित करता हुआ मायड़ भाषा और राजस्थानी संस्कृति से प्रेम के लिए मील का पत्थर साबित होगी..

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment