धन्ना तलाई ट्रीटमेंट प्लांट में अनियमितता मामले में इंजीनियरों को कलक्टर ने लगाई लताड़
टोंक जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल ने किया प्रगतिरत कार्यो का निरीक्षण
धन्ना तलाई ट्रीटमेंट प्लांट के पानी के हौज में अभी पड़ी दरारों को देख हगुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्री संबंधी उठाए सवाल
ट्रीटमेंट प्लांट के तहत होने वाले कार्यों का ब्ल्यू प्रिंट इंजीनियरों के पास नहीं मिला तो एसडीएम ने लगाई नगर परिषद इंजीनियरों को फटकार
अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण किया,कलक्टर ने भोजन करके जांची गुणवत्ता
टोंक। जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल ने मंगलवार को टोंक शहर की अमृत योजना के तहत प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण किया। जिन्होंने धन्ना तलाई में 85लाख रुपए की लागत से बन रहे ट्रीटमेंट प्लांट में अनियमितता मामले में संबंधित इंजीनियरों को लताड़ पिलाई। वहीं रेल लाओ संघर्ष समिति टोंक के अध्यक्ष अकबर खान ने धन्ना तलाई में आने वाले गंदे पानी का निकास समीप ही निकल रही केनाल में डाले जाने की मांग की। खान की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए जिला कलक्टर ने तत्काल ही वहां गंदे पानी की निकल रही केनाल का भी मुआयना किया। इस केनाल की सफाई व्यवस्था को लेकर जिला कलक्टर ने सवाल उठाते हुए नाराजगी व्यक्त की।
जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल ने मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर रामरतन सोकरिया एवं नगर परिषद टोंक के कार्यवाहक आयुक्त हुक्मीचंद रोहलानिया ,नगर परिषद के अभियंता फतेह सिंह ,चम्पा चैधरी सहित अनय इंजिनियरों के साथ निरीक्षण किया जिन्होंने शहर में व्याप्त गंदगी मामले में नाराजगी व्यक्त की। साथ ही धन्ना तलाई टोंक मे नाव की मदद से निकाली जलकुंभी कार्य पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए कहा कि यह कार्य भी आज ही शुरू हुआ दिखता है। इतना ही नहीं ट्रीटमेंट प्लांट के लिए पानी के लिए बने हौज में अभी से पड़ी दरारों को दिखाते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्री को लेकर सवाल उठाए। वहीं ट्रीटमेंट प्लांट के तहत होने वाले कार्यों का ब्ल्यू प्रिंट इंजीनियरों के पास नहीं मिला तो एसडीएम ने नगर परिषद इंजीनियरों को फटकार लगाई। जिला कलक्टर ने अभियंताओं को गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए ताकि यहां के लोगों को जल भराव और बदबूदार पानी की दुर्गंध से निजात मिल सके। तत्पश्चात तालाब तेलियान में किए गए कार्यों का भी अवलोकन किया।
जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल ने खेल स्टेडियम टोंक में एक करोड़ रुपए विधायक टोंक सचिन पायलट के विधायक कोटे से तथा दो करोड़ 90 लाख रुपए नगर परिषद टोंक की तरफ से खर्च करके बनाए गए सिंथेटिक ट्रेक और इंडोर स्टेडियम का भी निरीक्षण किया। जिन्होंने इसको टोंक के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात बताते हुए कहा कि इससे खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा साथ ही शेष निर्माण कार्यों को यथाशीघ्र पूरा किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही बताया कि जिले में पंच गौरव में खेल के रूप में एथलेटिक्स का चयन किया गया है। खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को निखारने में सिंथेटिक ट्रैक और इंडोर स्टेडियम महत्वपूर्ण साबित होगा। साथ ही उन्होंने इस रनिंग ट्रैक की भविष्य में सार संभाल संबंधी जानकारी भी ली।
जिला कलक्टर ने डिपो क्षेत्र में स्थित अन्नपूर्णा रसोई में अचानक पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने रसोई में बैठकर भोजन किया एवं रसोई संचालक को सब्जी की गुणवत्ता में सुधार करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने रसोई संचालक से प्रतिदिन भोजन करने वाले लोगों की संख्या, रसोई परिसर एवं बर्तनों की साफ-सफाई, भोजन का मेन्यू को लेकर जानकारी ली, तथा आवश्यक निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने डाईट रोड़ पर बन रहे निर्माणाधीन एसटीपी प्लांट का अवलोकन किया। प्लांट के अभियंताओं ने बताया कि नगर परिषद टोंक के बाहरी क्षेत्र में बसी हुई काॅलोनियों में सीवरेज कार्य के लिए पाइप लाईन डालने का कार्य किया जाएगा। यहां वेस्ट पानी के ट्रीटमेंट के लिए 5 एसटीपी एवं 2 एमडब्ल्यूपीएस ट्रीटमेंट प्लांट बनाये जा रहे है। यह लगभग 123 किलोमीटर क्षेत्र को कवर करेंगे। इस कार्य को पूरा करने की अवधि 24 महिने है।

जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने शहर के विभिन्न कार्यो का जायजा
Waqt 24
FOLLOW US:
सबसे ज्यादा पड़ गई

