भारत ने मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड के खिलाफ 4 विकेट खोकर 264 रन बना लिए हैं। बुधवार का खेल समाप्त होने पर रवींद्र जडेजा और शार्दूल ठाकुर 19-19 रन के स्कोर पर नाबाद लौटे।
दिन के आखिरी सेशन में साई सुदर्शन (61 रन) ने टेस्ट करियर की पहली फिफ्टी बनाई। उन्हें बेन स्टोक्स ने ब्रायडन कार्स के हाथों कैच कराया। सुदर्शन के अलावा, ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 58, केएल राहुल ने 46 और ऋषभ पंत ने 37 रन बनाए।
पंत दाएं पैर के पंजे पर चोट लगने के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए। उनके जूते पर क्रिस वोक्स की यॉर्कर बॉल लगी। उन्हें स्ट्रेचर वैन पर मैदान से बाहर लाया गया है। इंग्लैंड की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स ने 2 विकेट झटके। क्रिस वोक्स और लियम डॉसन को एक-एक विकेट मिला। दिन के पहले सेशन में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज भारत से डेब्यू मैच खेल रहे हैं। उन्हें पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दीप दासगुप्ता ने टेस्ट कैप पहनाई


