best news portal development company in india

बिग बॉस 19 के लिए सलमान खान को तीन महीने में 120-150 करोड़ रुपए मिल सकते हैं

SHARE:

रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ 30 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर शुरू हो सकता है। इस बार शो डिजिटल-फर्स्ट होगा, यानी नए एपिसोड पहले OTT पर आएंगे और करीब डेढ़ घंटे बाद कलर्स टीवी पर दिखाए जाएंगे।

इस बार का सीजन पहले की तुलना में ज्यादा लंबा होगा। बताया जा रहा है कि यह सीजन 5 महीने तक चलेगा। पहले तीन महीने सलमान खान शो को होस्ट करेंगे और आखिरी दो महीनों में गेस्ट होस्ट लाए जाएंगे।

शो में बाद में फराह खान, करण जौहर और अनिल कपूर जैसे सितारे गेस्ट होस्ट के तौर पर नजर आ सकते हैं।

सलमान इस सीजन में 15 हफ्तों तक शो होस्ट करेंगे।

एक सूत्र ने बताया कि सलमान को हर हफ्ते करीब 8 से 10 करोड़ रुपए मिलेंगे। कुल मिलाकर उनकी फीस 120 से 150 करोड़ रुपए तक हो सकती है।

इससे पहले बिग बॉस 18 के लिए सलमान को 250 करोड़ रुपए और बिग बॉस 17 के लिए 200 करोड़ रुपए मिले थे।

ये दोनों सीजन टीवी पर प्रसारित हुए थे। वहीं, बिग बॉस ओटीटी 2 के लिए उनकी फीस 96 करोड़ रुपए थी। इस बार ओटीटी पर प्राइमरी स्ट्रीमिंग होने के कारण, शो का बजट पहले से छोटा रखा गया है।

सलमान खान साल 2010 से बिग बॉस के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने सीजन 4 से शो को होस्ट करना शुरू किया था।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।