बूंदी पुलिस ने 8 साल से फरार चल रहे लोकेंद्र सिंह हत्याकांड के आरोपी जाकिर उर्फ रिंकू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 5000 रुपए का इनाम घोषित था।
हिंडोली थाना क्षेत्र के तालाब गांव में 2015 में लोकेंद्र सिंह की हत्या हुई थी। पुलिस ने जाकिर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। वह 2017 में जमानत पर छूटने के बाद कोर्ट में पेश नहीं हुआ।
विशिष्ट न्यायालय, एससी/एसटी अत्याचार निवारण प्रकरण बूंदी ने आरोपी के खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था। जाकिर ने बूंदी में अपना मकान बेच दिया था। वह मोबाइल का उपयोग नहीं करता था। सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं था।
बूंदी एसपी राजेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की। 9 सितंबर को गोपनीय सूचना मिली। कोतवाली थानाधिकारी भंवर सिंह ने टीम गठित कर कोटा भेजी। पुलिस ने तकनीकी और गोपनीय सूत्रों की मदद से आरोपी को पकड़ा। जाकिर को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।


