best news portal development company in india

मेकअप के 9 साइड इफेक्ट्स:हो सकती है ड्राईनेस, पिंपल्स

SHARE:

मेकअप आज सिर्फ खूबसूरती बढ़ाने का जरिया नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और खुद को व्यक्त करने का एक तरीका बन चुका है। चाहे पार्टी हो, ऑफिस का इंटरव्यू या फिर सोशल मीडिया के लिए कोई फोटोशूट। बिना मेकअप के हम कहीं भी जाना नहीं चाहते हैं।

मेकअप हर जगह हमारी पर्सनैलिटी का हिस्सा बन गया है, लेकिन इस ग्लैमर के पीछे कुछ ऐसी सच्चाई भी छिपी है, जिन पर हम अक्सर ध्यान नहीं देते हैं।

रोजाना मेकअप का इस्तेमाल त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकता है। रोमछिद्र बंद होना, स्किन में जलन, रैशेज और समय से पहले एजिंग जैसे असर धीरे-धीरे चेहरे की नेचुरल चमक छीन सकते हैं।

अगर बहुत जरूरी न हो मेकअप का इस्तेमाल करने से बचें। इससे बेहतर है कि आप अपनी डाइट और एक्सरसाइज का ख्याल रखें। इससे आप नेचुरली खूबसूरत लगेंगी और किसी मेकअप की जरूरत नहीं पड़ेगी।

अगर आप मेकअप का इस्तेमाल करती हैं तो समझदारी से करें। सबसे पहले हमेशा अच्छी क्वालिटी और स्किन-फ्रेंडली प्रोडक्ट्स चुनें। एक्सपायरी डेट चेक करना न भूलें, क्योंकि पुराने या खराब प्रोडक्ट्स त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

रोजाना हैवी मेकअप से बचें और केवल खास मौकों पर ही करें। रोजमर्रा के लिए हल्का और नेचुरल मेकअप बेहतर होता है। ब्रश और स्पंज जैसे टूल्स को साफ रखना भी जरूरी है, ताकि बैक्टीरिया स्किन पर न पहुंचें।

रात को मेकअप उतारना बिल्कुल न भूलें। रात में आपकी स्किन रिकवरी मोड पर होती है

अगर आप मेकअप करती हैं तो स्किनकेयर का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। मेकअप लगाने से पहले चेहरे को अच्छे से धोकर प्राइमर और मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें, इससे त्वचा और मेकअप के बीच एक प्रोटेक्टिव लेयर बन जाती है।

सनस्क्रीन लगाना भी जरूरी है ताकि धूप का असर कम हो। दिनभर का मेकअप हटाने के लिए सिर्फ पानी से धोना काफी नहीं होता, इसलिए सॉफ्ट क्लींजर या मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करें।

साथ ही, हफ्ते में एक-दो बार स्क्रब और फेस मास्क जरूर लगाएं, ताकि स्किन डीप क्लीन हो सके। पर्याप्त पानी पिएं और संतुलित आहार लें, इससे स्किन अंदर से भी हेल्दी रहेगी।

सामान्य रूप से मेकअप करना नुकसानदायक नहीं होता है, लेकिन कुछ खास परिस्थितियों में जब बाहरी कारक भी असर डालते हैं, तो मेकअप आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है।

खासकर जब उसे बिना सही तैयारी या सावधानी के लगाया जाए।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।