best news portal development company in india

SHARE:

केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा अनेक कार्यक्रम ऑन के माध्यम से चंदलाई गाव में दी

योजनाओं की जानकारी

——–

टोंक। सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, कोटा द्वारा टोंक जिला मुख्यालय की निकटवर्ती ग्राम पंचायत चंदलाई के आंगनबाड़ी केंद्र एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान पर संगोष्ठी, प्रदर्शनी व प्रतियोगिता का आयोजन कर महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं को जानकारी देकर जागरूक किया गया ।

इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने पी.एम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना , प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना , पीएम स्व निधि योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना , मुद्रा योजना , स्वच्छ भारत मिशन के अलावा संविधान में नागरिकों को दिए गए अधिकार और कर्तव्य तथा संविधान के इतिहास और संविधान के महत्व के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी ।

कार्यक्रम के दौरान योजनाओं एवं संविधान पर आधारित मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया एवं प्रतियोगिता में पूछे गए सवालों का सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को ब्यूरो की ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्य समरीन , प्राध्यापक विनीत चौहान ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में कार्यकर्ता स्नेहलता बैरवा , गांव की महिला एवं विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया ।

——–

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।