best news portal development company in india

बनास नदी में डूबने से ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत

SHARE:

टोंक जिले में मेहंदवास थाना क्षेत्र में बुधवार अलसुबह बनास नदी पर बने चूली रपट को पार करते समय एक ट्रैक्टर बेकाबू होकर रपट में बहा और गिरकर पलट गया। इस हादसे में सीट में फंसने के कारण ट्रैक्टर ड्राइवर की पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सआदत अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। इसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसे परिजनों को सुपुर्द किया गया।

 मेहंदवास थाना प्रभारी ओम प्रकाश चौधरी ने बताया कि क्षेत्र से बनास नदी बह रही है। चूली गांव के पास बनास नदी पर करीब आधा किमी लंबाई का रपटा बना हुआ है। अभी इस पर तेज गति से पानी भी रहा है। ऐसे में इस पर से वाहनों समेत लोगों की आवाजाही बंद कर रखी है। इसके बावजूद बुधवार अलसुबह करीब 3.30 बजे चूली निवासी बाबूलाल मीणा (40) पुत्र बजरंगलाल ट्रैक्टर (बिना ट्रॉली के) चलाकर टोंक की ओर आने के लिए रपटा पार कर रहा था।

 इस दौरान कुछ दूरी पर ही पानी के तेज बहाव में ट्रैक्टर असंतुलित होकर बहकर रपट के नीचे गिर पड़ा। इस दौरान ट्रैक्टर चला रहा बाबूलाल निकल नहीं पाया और ड्राइवर सीट में ही फंसा रह गया। इससे उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। इस दौरान पानी में ट्रैक्टर का अधिकांश हिस्सा डूब गया। बनास नदी में उल्टा पड़ा ट्रैक्टर का कुछ हिस्सा टायर की ओर का दिखाई दे रहा था। सुबह करीब 4 बजे बनास नदी किनारे के किसानों का पता लगा तो उन्होंने पुलिस और ग्रामीणों को सूचना दी। बाद के पुलिस मौके पर पहुंचीं और उसे ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

चूली रपट को पार करते समय ट्रैक्टर असंतुलित होकर बनास नदी में गिरकर पलट गया। इससे ड्राइवर नहीं निकल पाया तो उसकी डूबने से मौत गई। - Dainik Bhaskar

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।