best news portal development company in india

मकान-जमीन की लीज राशि पर मिलेगी छूट:सीएम भजनलाल बोले- सरकार की योजनाओं को रफ्तार मिलेगी

SHARE:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर राजस्थान सरकार ने शहरी सेवा शिविर की शुरुआत की है। जिनमें जन्म, विवाह, जाति प्रमाण पत्र समेत अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स बनाने के अलावा जमीन, मकान, दुकानों की लीजडीड (पट्टे) और बकाया लीज राशि जमा करवाने पर एनओसी व फ्री-होल्ड पट्टे जारी करने का काम होगा। बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के मालवीय नगर कम्युनिटी सेंटर में सेवा शिविर अभियान की शुरुआत की।

इस दौरान आम जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के मौके पर हमने आम जनता को राहत देने के लिए इस शिविर की शुरुआत की है। इन शिविर के माध्यम से आम जनता के काम जल्द से जल्द पूरे होंगे। जिनका वह पिछले लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जो योजनाएं जरूरतमंद लोगों के लिए शुरू की गई है। अगर कोई व्यक्ति उन योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह गया है। यह शिविर उन लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए शुरू किया गया है।

उन्होंने कहा कि अगर आपके इलाके में सड़क से लेकर सीवरेज में किसी तरह की कोई समस्या या खराबी है। तो आप लोग सेवा शिविर में इसकी शिकायत करें, हमारी सरकार जल्द से जल्द आपकी समस्या का समाधान करेगी। मुझे पूरी उम्मीद है कि यह सेवा शिविर पखवाड़ा कामयाब होगा और प्रदेश की जनता के जीवन में खुशहाली लाएगा।

 

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।