best news portal development company in india

अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनेगी होंगे कई कार्यक्रम :राजेंद्र गोयल

SHARE:

 

अग्रवाल  समाज द्वारा राजेंद्र जी गोयल की अध्यक्षता में होटल राज मिडवे पर एक मीटिंग आयोजित कीगई जिसमे कार्यक्रम संयोजक राजीव जी बंसल ने बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अग्रसेन जयंती को बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसमे कार्यक्रम 18/09/25 से चालू हो जाएँगे और 22/09/25 तक चलेंगे। महामंत्री सुनील जैन ने बताया कि 18/09/25 को कैरम व बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं होंगी, 19/09/25 को क्रिकेट की प्रतियोगिता होगी 20/09/25 को नृत्य प्रतियोगिता होगी, 21/09/25 को बाल मेले का आयोजन होगा दिन में महिलाओं की प्रतियोगिता और शाम को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन होगा और 22/09/25 को अग्रसेन जी की भव्य शोभायात्रा घंटाघर से अग्रसेन सर्किल तक निकाली जाएगी जिसके साथ ही अग्रसेन जयंती का समापन होगा। और यह सभी कार्यक्रम होटल राज मिडवे पर आयोजित होंगे। इस दोरान नवयुवक मंडल अध्यक्ष ऋतुराज अग्रवाल, मंत्री रोहित जैन (आरटी), महिला मंडल अध्यक्ष मंजू गर्ग, मंत्री किरण भगत, पूजा गुप्ता, उषा मंगल, रेखा बोहरा, श्री व्यापार महासंघ अध्यक्ष मनीष बंसल, मिथकेश गर्ग, सुनील बंसल, राजू सायवाड, एड. शैलेन्द्र गर्ग, धीरज अग्रवाल, महेश लोहिया, विमल गोयल, टोनू अग्रवाल, शैलू गर्ग, रवि अग्रवाल, गोविन्द अग्रवाल, यश बंसल, मयंक गोयल, रजनीश मंगल, अमिनेश जैन, अंकित अग्रवाल, आशीष गोयल, सोनू बंसल, गिरीश गोयल, एवं अग्रवाल सेवाकर्मी संगठन आदि मौजूद रहे ।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।