best news portal development company in india

अवैध खनन कर रही LNT मशीनों समेत 5 वाहन जब्त:पत्थरों से भरे डंपर भी पकड़े, ड्राइवर भी गिरफ्तार

SHARE:

पहाड़ी क्षेत्र में अवैध चेजा पत्थरों का खनन करते हुए दूनी पुलिस ने आठ वाहनों को जब्त किया है। - Dainik Bhaskar

टोंक की दूनी थाना पुलिस ने अवैध चेजा पत्थर का खनन करते मिले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से दो LNT समेत पांच वाहन भी जब्त किए हैं। इनमें चेजा पत्थरों से भरे डंपर भी शामिल हैं। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर सरदारपुरा के पास वन क्षेत्र की पहाड़ियों में की है।

पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और वन क्षेत्र में खनन करते पकड़े जाने से आवां वन चौकी प्रभारी सत्यनारायण भील और वन रक्षक शिवराज गुर्जर को सूचना दी गई। उसके बाद वे मौके पर पहुंचे और पूरे हालात से क्षेत्रीय वन अधिकारी जोगिंदर सिंह शेखावत को कॉल कर अवैध चेजा पत्थरों के खनन और परिवहन की जानकारी दी।

उसके बाद पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में काम ली जा रही दो एलएनटी मशीनें, पत्थरों से भरे दो डंपर समेत पांच वाहनों को जब्त किया गया।

थाना प्रभारी रतन सिंह हाड़ा ने बताया कि सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि सरदारपुरा से आगे की ओर सीतापुरा के वन क्षेत्र में पहाड़ियों से रात के समय अवैध रूप से पत्थरों का खनन होता है। यह खनन सुबह तक चलता है। इस पर कार्रवाई करते हुए आवां पुलिस चौकी समेत थाने से जाब्ता भेजा। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो अवैध खनन कर रहे लोग घबरा गए।

दूनी थाना प्रभारी रतन सिंह तंवर ने बताया कि गिरफ्तार किए हुए पांच लोगों को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में हैड कॉन्स्टेबल बद्रीलाल समेत आवां पुलिस चौकी के रामकिशन, रमेश आदि शामिल रहे।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।