best news portal development company in india

कैफे की आड़ में नशे का अड्डा चलाने वाला पकड़ा

SHARE:

टोंक में कैफे की आड़ में चल रहे एक अवैध हुक्का बार पर DST ने दबिश देकर कार्रवाई की। मौके कैफे मालिक और चार नाबालिग समेत 23 लड़कों को मौके से डिटेन किया गया। वहीं, 31 फ्लेवर युक्त हुक्के, 20 चिलम, 15 हुक्का पाइप, 17 मोबाइल फोन, एक धारदार चाकू और एक बाइक जब्त की।

कार्रवाई सोमवार रात करीब 10 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र में संचालित पठान इम्पायर कैफे पर की गई।

बता दें, बीते 15 दिनों में टीम 16 बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दे चुकी है।

जिला स्पेशल टीम प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया- कैफे में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित किया जा रहा था। मौके पर नाबालिगों का हुक्का पीते मिलना गंभीर मामला है। कैफे मालिक फारूक समेत सभी डिटेन किए गए लड़कों और जब्त सामग्री को कोतवाली थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।

कैफे की आड़ में चलाए जा रहे हुक्का बार में जब्त हुक्का व अन्य सामग्री। - Dainik Bhaskar

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment