best news portal development company in india

टोंक में तीसरे दिन भी छाया घना कोहरा

SHARE:

जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर खेल स्टेडियम कोहरे के दौरान दौड़ लगाते युवा। - Dainik Bhaskar

टोंक जिला मुख्यालय समेत जिले के अधिकांश हिस्सों में लगातार तीसरे दिन मंगलवार को भी कोहरे का असर बना रहा। टोंक शहर में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, हालांकि बीते दो दिनों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे का प्रभाव कम नजर आया। सूर्योदय के साथ ही कोहरा धीरे-धीरे छंट गया, जिससे टोंक शहर को छोड़कर जिले के अधिकांश हिस्सों में लोगों की दिनचर्या ज्यादा प्रभावित नहीं हुई।

टोंक शहर में भी सुबह करीब आठ बजे तक कोहरा समाप्त हो गया। इसके चलते शहर और नहरी क्षेत्रों को छोड़कर अन्य इलाकों में सर्दी का एहसास पिछले दो दिनों के मुकाबले कम रहा। मौसम जल्दी साफ होने से ग्रामीण सड़कों और हाईवे पर विजिबिलिटी सामान्य बनी रही, जिससे सूर्योदय के बाद वाहन चालकों को खास परेशानी नहीं हुई। हालांकि, सूर्योदय से पहले कोहरे के कारण ड्राइवरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा और वाहनों की रफ्तार धीमी रही।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment