best news portal development company in india

टी-20 वर्ल्ड कप में क्या होगी भारत की प्लेइंग-11

SHARE:

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए 15 मेंबर्स वाली भारतीय टीम की घोषणा हो गई है। टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होना है और भारत का पहला मैच अमेरिका से मुंबई में होगा। टीम 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान से भिड़ेगी। चलिए जानते हैं इस टूर्नामेंट में भारत की पॉसिबल प्लेइंग-11 क्या हो सकती है।

ओपनिंग के 3 विकल्प ओपनिंग के लिए टीम में 3 दावेदार हैं- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन। पिछले प्रदर्शन को देखते हुए अभिषेक और विकेटकीपर सैमसन ही ओपनिंग करते नजर आएंगे। दोनों ने अब तक 13 मैचों में ओपनिंग की है और 167 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए हैं।

चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने भी कहा कि प्लेइंग-11 के कॉम्बिनेशन में विकेटकीपर की पोजिशन ओपनिंग पर ही बन रही है। इसलिए संजू को अभिषेक के साथ ओपनर के तौर पर चुना गया है। ईशान संजू के बैकअप होंगे। अगर सैमसन और अभिषेक में से कोई इंजर्ड या आउट ऑफ फॉर्म होता है, तभी ईशान को मौका मिल पाएगा। उन्होंने भारत के लिए 32 टी-20 में 6 फिफ्टी लगाई हैं।

कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा का नंबर-3 और 4 की पोजिशन पर बैटिंग करना कन्फर्म है। सूर्या भले ही पिछले 12 महीने से फिफ्टी नहीं लगा सके, लेकिन उनके नाम 4 टी-20 शतक हैं। वहीं तिलक ने मिडिल ऑर्डर पोजिशन को अपना बना लिया है, वे भी 40 मुकाबलों में 2 शतक और 6 फिफ्टी लगा चुके हैं।

टीम इंडिया ने अगर बैटिंग बढ़ाने के बारे में सोचा तो रिंकू सिंह को भी मौका मिल सकता है। इस कंडीशन में टीम 3 ही स्पेशलिस्ट गेंदबाजों को प्लेइंग-11 में खिला पाएगी। तब ऑलराउंडर्स से टीम को बाकी 8 ओवर्स कराने पड़ सकते हैं। वहीं 4 स्पेशलिस्ट बॉलर्स को मौका मिला तो रिंकू को बाहर बैठना पड़ेगा। टीम और पिच कंडीशन को देखते हुए इस पर फैसला लिया जाएगा।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment