best news portal development company in india

डीएसटी टीम टोंक की साइबर अपराध के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, 70 लाख रुपए की साइबर ठगी का खुलासा

SHARE:

टोंक।डीएसटी टीम टोंक ने देर रात निवाई थाना क्षेत्र में दबिश देकर तीन साइबर अपराधियों को डिटेन किया है।आरोपियों से मोबाइल एटीएम कार्ड अपाचे आरटीआर पावर बाइक को जप्त किया गया।
पुलिस थाना निवाई ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध साइबर क्राइम की धाराओं में प्रकरण पंजीकृत किया गया ।आरोपियों अपने मोबाइल से फर्जी फोन पे ऐप, फर्जी इन्वेस्टमेंट लिंक, सेक्सटारशन के माध्यम से व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के माध्यम से आम जनता को मोटी रकम दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगी का काम पिछले 4 वर्षों से कर रहे थे ।निवाई पुलिस थाना क्षेत्र में आरोपी एक वर्ष से शिवाजी कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर साइबर ठगी का काम कर रहे थे। डीएसटी की प्रभावी कार्रवाई से साइबर ठगों में हड़कंप मचा हुआ है।
टीम ने सलमान पुत्र बाबू ( 20 ) निवासी जामडोली पुलिस थाना बरौनी,खुशीराम चौधरी पुत्र खेमराज ( 19 ) निवासी मोटूका पुलिस थाना बरौनी, विजय रज पुत्र देवा लाल सैनी ( 18 ) निवासी गणेश नगर पुलिस थाना निवाई को पकड़ा है।

 

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment