best news portal development company in india

नप के रेन बसेरे के ओचक निरीक्षण में रजाई,कंबलों, गद्दों में धूल व गंदगी मिली

SHARE:


टोंक।सर्दी के मौसम को देखते हुए अस्थाई निवासितों के लिए अग्निशमन केन्द्र टोंक में संचालित किए जा रहे स्थाई रैन बसेरों में ठहरने वाले आश्रितों की व्यवस्था का बुधवार को अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टोंक के सचिव दिनेश कुमार जलुथरिया ने ओचक निरीक्षण किया। जिस दौरान कंबलों, रजाई यों में धूल एवं गंदगी मिली।
द्दौराने निरीक्षण रैन बसेरे में कुल 2 पुरुष एवं 1 महिला पाए गए। आश्रित पृथक-पृथक कमरों में पाए गए। न्यायाधीश ने स्वयं आश्रितों से बातचीत की जिसमें उनके ठहरने, सुरक्षा व्यवस्था, सर्दी से बचाव हेतु आवश्यक कम्बल, रजाई, विद्युत आपूर्ति, मेडिकल-किट, समय-समय पर चिकित्सक की सुविधा सहित अन्य समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा रैन बसेरे में पायी कमियों को दुरूस्त करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए किए गए।
निरीक्षण के दौरान बिस्तरों-कम्बलों, रजाई-गद्दों में धूल व गंदगी मिली। जिसकों न्यायाधीश ने उपस्थित सहायक प्रभारी शैतान मीणा को साफ सफाई एवं रजाई गद्दों को समय-समय पर धूप में रखे जाने की हिदायत दी गई।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।