best news portal development company in india

अनामिका शर्मा को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

SHARE:

 

टोंक।टोंक के आवासन मंडल निवासी विष्णु बाबू शर्मा व अध्यापिका हेमलता शर्मा की पुत्री अनामिका शर्मा को जयपुर के महात्मा ज्योतिराव फुले विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गयी है।डॉक्टरेट की यह उपाधि राजस्थान के लोकायुक्त प्रताप कृष्ण लोहरा द्वारा विश्व विद्यालय के निदेशक निर्मल पंवार,न्यायिक अधिकारी मनोज सोनी व जोया चक्रवर्ती की मौजूदगी में समारोह पूर्वक प्रदान की गयी है।अनामिका शर्मा को डॉक्टरेट की यह उपाधि अंग्रेजी भाषा में उनके द्वारा डॉ.आभा शर्मा के निर्देशन में ‘ए स्टडी ऑन अपर प्राईमरी लेवल स्टूडेंट्स स्पोकन एंड राईटिंग परपस’पर किये गये शोध कार्य के लिये प्रदान की गयी है।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment