
सरकार ने हर साल खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए दिए जाने वाले अर्जुन अवॉर्ड 2025 (Arjun Award 2025) की घोषणा कर दी है. मंत्रालय की ओर से जारी लिस्ट में राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ( Diya Kumari) के बेटे को भी जगह मिली है. जयपुर के पूर्व राजघराने से जुड़े पद्मनाभ सिंह (Padmanabh singh) को खेलों (Sports) की दुनिया में उनके शानदार योगदान के लिए इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है.
27 साल के पद्मनाभ सिंह जयपुर के पूर्व शाही परिवार के सदस्य होने के साथ-साथ एक बेहतरीन पोलो खिलाड़ी भी हैं. उन्होंने इस खेल को इंटरनेशनल लेवल पर शानदार तरीके से पेश किया है. पोलो में उनकी गहरी दिलचस्पी और शानदार खेलने के स्टाइल की वजह से, वे पहले भारतीय पोलो टीम के कैप्टन भी रह चुके हैं. उन्होंने इस खेल को सिर्फ शाही परंपरा तक ही सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे एक मॉडर्न और कॉम्पिटिटिव खेल के तौर पर स्थापित करने में अहम योगदान दिया है.
इसके अलावा, उन्हें पोलो में उनकी शानदार उपलब्धियों और यूथ लीडरशिप के लिए पहचान मिली, जिससे उन्हें 2018 में फोर्ब्स अंडर 30 (Forbes) एशिया लिस्ट में जगह मिली. हाल ही में, अमेरिकन ब्रांड U.S. पोलो ने उन्हें अपना ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनाया है.

