best news portal development company in india

घर-घर नल कनेक्शन के कार्य को शीघ्र पूरा करें-जिला कलेक्टर

SHARE:

जल  जीवन मिशन के अन्तर्गत शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जल और स्वच्छता मिशन की बैठक जिला कलेक्टर टीना डाबी की अध्यक्षता में हुई।
जिला कलेक्टर ने जिले में जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल कनेक्शन की प्रगति की जानकारी ली तथा शेष कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल, आंगनबाड़ी, ग्राम पंचायत भवन और स्वास्थ्य केन्द्रों में पेयजल पाईप लाईन से टेप कनेक्शन को प्राथमिकता से करने पर जोर दिया। जिला कलेक्टर ने कहा की जेजेएम में गांवों में पाईप लाईन डालने एवं घर-घर नल कनेक्शन के दौरान तोड़ी गई सड़को को पुनः सही करने में लापरवाही नही बरती जाए। विभाग इसकी मॉनिटरिंग करें कि तोड़ी गई सड़को का गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित हो।
जिला कलेक्टर ने जिले में जल जीवन मिशन के तहत हुए कार्यो की ब्लॉकवाइज समीक्षा की। उन्होंने जलदाय विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए कि भीषण गर्मी में पेयजल को लेकर आमजन को परेशानी नही हो। इसे लेकर प्रोएक्टिव होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि पेयजल लाईनों में लीकेज को समय पर दुरुस्त किया जाए।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश गोयल, बीसलपुर परियोजना के एसई मनोज सिंह, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता केएल पटेल, आईसीडीएस की उप निदेशक सरोज मीणा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment