उनियारा| ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अलीगढ़-उनियारा के तत्वावधान में बुधवार को उनियारा स्थित अग्रवाल धर्मशाला में संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक के मुख्य अतिथि सांसद हरिश्चंद्र मीणा रहे, जबकि अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश चंद धाकड़ ने की। मंच संचालन लोकेश जोशी ने किया। सांसद हरिश्चंद्र मीणा ने संगठन में एकता और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर बात की।
सांसद ने कांग्रेस के टिकट वितरण की प्रक्रिया पर बताया कि इस बार पार्टी की ओर से ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की गई है। इच्छुक उम्मीदवार पार्टी की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपना आवेदन भेजेंगे। इसके बाद टिकट वितरण की प्रक्रिया प्रदेश स्तर पर होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि टिकट वितरण में सांसदों की भूमिका नहीं रखी गई है, इसलिए टिकट के लिए किसी को सांसद के पास आने की आवश्यकता नहीं है।
इस अवसर पर बैठक में कस्तूरचंद मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिभाई, धर्मराज मीणा, नरेश गुर्जर, राजूलाल, कमरुद्दीन, यशकरण, पुष्कर, अरमान भाई, अनीश, भीम सिंह गौड़ सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



