टोंक ,इनर व्हील क्लब ऑफ टोंक की ओर से गुरु पूर्णिमा केअवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
क्लब के सदस्यों द्वारा कलेक्ट्रेट जाकर जिला कलेक्टर श्रीमती कल्पना अग्रवाल का क्लब की अध्यक्षा श्वेतासिंधल ने शॉल पहना कर सम्मान किया ।सेक्रेटरी स्नेहा बंब , ट्रेजरर मोनू जैन और आईएसओ किरण त्रिपाठी नेबुके देकर ऐंव माला पहनाकर सम्मान किया।
श्वेता सिंधल ने कलेक्टर को क्लब के कार्यों की जानकारी दी, जिनकी उन्होंने सराहना की और भविष्य में सहयोगका आश्वासन दिया। कार्यक्रम में स्नेहा बम्ब,अल्पना जोनवाल, मोनू जैन, सुशीला गुप्ता, ऋचा सिंघल, दीपिकासिंहल, नीतू सिंघल सहित ब्रज मोहन गुप्ता , डॉ प्रदीप गहलोत सहित अन्य क्लब मेंबर्स मौजूद थे। इसके बाद, सभी ने गौशाला में जाकर गायों को चारा खिलाकर गौसेवा की ।

