best news portal development company in india

दिनदहाड़े हुई फायरिंग को लेकर ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने चिंता जतायी

SHARE:

कनाडा में

कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैप्स कैफे के बाहर दिनदहाड़े हुई फायरिंग को लेकर ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने सरकार से अपील की कि इस मामले का तुरंत संज्ञान लेना चाहिए और कपिल शर्मा के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए।

ऐक्वा  ने कहा है कि भारत को कनाडा के प्रधानमंत्री से कूटनीतिक चर्चा शुरू करनी चाहिए ताकि कैप्स कैफे और कपिल शर्मा के परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इस आतंकी घटना में शामिल लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

एसोसिएशन ने यह भी कहा है कि विदेशों में भारतीय कलाकारों की सुरक्षा राष्ट्रीय चिंता का विषय है और किसी भी भारतीय नागरिक के खिलाफ आतंकी कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। AICWA ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि वे हस्तक्षेप करें और यह सुनिश्चित करें कि कनाडा में कपिल शर्मा और उनके कैफे को ऐसे खतरों से सुरक्षित रखा जाए।

ग़ौरतलब हे की कि कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित सर्रे में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर बुधवार रात फायरिंग हुई। कपिल शर्मा ने 7 जुलाई को कैप्स कैफे नाम के इस कैफे का उद्घाटन किया था।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment