best news portal development company in india

मानसून में घूमने जाने पर रखें इन बातो का ध्यान

SHARE:

बारिश के मौसम में ट्रिप प्लान करना रोमांचक तो होता है। लेकिन मौसम के उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है। इससे यात्रा सुरक्षित और बिना किसी परेशानी के पूरी होती है”

इस मौसम में पहाड़ों पर भारी बारिश के चलते भूस्खलन, रास्ते बंद होने और फिसलन जैसी समस्याएं आम होती हैं। ऐसे में यात्रा से पहले मौसम की जानकारी लेना बेहद जरूरी है। सुरक्षित और भरोसेमंद रूट ही चुनें और अनजान रास्तों पर ट्रेकिंग से बचें क्योंकि गीली जमीन पर फिसलने का खतरा ज्यादा होता है। अपने साथ हल्का और जरूरी सामान रखें, जिसमें वॉटरप्रूफ जैकेट, ट्रैकिंग शूज, छाता, दवाइयां, पावर बैंक और टॉर्च शामिल हों।

इसके अलावा पहाड़ों में नेटवर्क की समस्या हो सकती है, इसलिए हमेशा ऑफलाइन मैप और कुछ नकद पैसे अपने पास जरूर रखें। सबसे जरूरी बात, अगर मौसम बहुत खराब हो या प्रशासन की ओर से कोई चेतावनी जारी की गई हो तो यात्रा टालना ही समझदारी होगी।

मानसून ट्रिप में खाने के लिए ड्राई फ्रूट्स, नट्स, बिस्किट, नमकीन, भुने चने, मूंगफली और मखाना जैसी हल्की, पौष्टिक और लंबे समय तक टिकने वाली चीजें पैक करनी चाहिए। साथ ही पानी की बोतल और ORS जरूर साथ रखें।

डेयरी प्रोडक्ट्स या बहुत ऑयली चीजें न रखें क्योंकि ये जल्दी खराब हो सकती हैं और इससे पेट खराब होने का खतरा भी होता है। इंस्टेंट नूडल्स या रेडी-टू-ईट पैकेट भी बैकअप के तौर पर साथ रख सकते हैं। खाने-पीने की चीजें एयरटाइट डिब्बों या जिप बैग में ही रखें ताकि वे नमी से सुरक्षित रहें।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।