खाटूश्याम मंदिर में दर्शन करने आए मध्यप्रदेश (MP) के श्रद्धालुओं से दुकानदारों ने बीच बाजार में जमकर मारपीट की। खाटूश्यामजी में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बारिश हो रही थी। बारिश से बचने के लिए श्रद्धालु एक दुकान में चले गए थे। इस पर दुकानदार ने उनको बाहर जाने के लिए कहा।
श्रद्धालुओं ने दुकानदार से थोड़ी देर वहीं पर रुकने देने की गुहार लगाई। इसी बात को लेकर दुकानदार ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। मामला इतना बढ़ गया कि दुकानदारों ने लाठी और डंडों से पिटाई करना शुरू कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।
https://da

श्रद्धालुओं का कहना है कि दुकानदारों ने महिलाओं के साथ भी मारपीट की। यहां तक की उनके मंगलसूत्र और सोने की चेन तक तोड़ दी। पुलिस ने मामले में 4 दुकानदारों को गिरफ्तार किया है।

