टोंक | पुरानी टोंक थानाक्षेत्र के सार्वजनिक स्थान पर शुक्रवार को जुआ खेलते मिलने पर पुलिस ने 8 जुआरियों को गिरफ्तार कर 1.12 लाख रुपए बरामद किए है। थानाधिकारी नेमीचंद गोयल ने बताया कि शुक्रवार को सुबह चतुर्भुज तालाब के आगे भैरूजी के चबुतरे के सामने सार्वजनिक स्थान पर ताश-पत्ती से जुआ खेल रहे आठ लोगों को पकड़कर उनके पास से 1 लाख 12 हजार 260 रुपए बरामद किए। इस संबंध में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार जुआंरियो में कोतवाली थानाक्षेत्र मे कायमखानियो की गली निवासी मोहम्मद शरीफ (46) पुत्र अब्दुल हफीज, सिविल लाईन रेडीवास तालाल क्षेत्र के राजेंद्र (35) पुत्र किशनलाल सैनी, पुरानी टोंक थाना इलाके बमोर गेट निवासी मोरपाल (53) पुत्र रामनारायण गुर्जर, हीराचोक निवासी राजेंद्र (28) पुत्र बाबूलाल गुर्जर, बरौनी थानाक्षेत्र के कंकराज कला निवासी राजेंद्र (28) पुत्र रामकिशोर, पहाडी निवासी सीताराम (48) पुत्र रामचंद्र जाट, रामराज (30) पुत्र रामकिशन गुर्जर सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ने बताया कि जुआरियों व आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

