best news portal development company in india

भव्य रंगों में सजा 16वां अंतरराष्ट्रीय ‘रंग मल्हार’ कलापर्व

SHARE:

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, छान (टोंक) बना साक्षी अद्वितीय कला संगम का

टोंक।
कला, संस्कृति और सृजनात्मकता के अद्भुत संगम ‘रंग मल्हार’ का 16वां अंतरराष्ट्रीय संस्करण इस वर्ष पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, छान (टोंक) में पूरे हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस कला महोत्सव की संकल्पना सुप्रसिद्ध कला मनीषी डॉ. विद्यासागर उपाध्याय द्वारा की गई थी।

बनास कलाकार समूह के अध्यक्ष श्री जसवंत सिंह नरूका ने बताया कि यह महोत्सव हर वर्ष एक नई थीम के साथ कलाकारों को रचनात्मक मंच प्रदान करता है। इस बार की थीम रही – “मिट्टी के परंपरागत तवे (टेराकोटा) पर चित्रांकन”, जिसमें परंपरा और आधुनिकता का अनूठा मेल देखने को मिला।

विद्यालय के प्राचार्य श्री सीताराम मीणा ने इस आयोजन को विद्यार्थियों के लिए प्रेरक अनुभव बताया और कहा कि ऐसी गतिविधियाँ कला के साथ-साथ संस्कृति को भी जीवित रखती हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ टोंक जिले से आए प्रतिभाशाली कलाकारों के स्वागत के साथ हुआ। उप प्राचार्य श्री राजीव चौहान ने आगंतुकों का पारंपरिक दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया।

कार्यक्रम संयोजक व कला शिक्षक ताराचंद शर्मा ने जानकारी दी कि इस अवसर पर टोंक के नामचीन कलाकार —
मोनू बंजारा, शैलेन्द्र शर्मा, परसराम, शाइस्ता खान, जमील-उल-निसा, मारिब, कृष्णा कंवर, सुंदर कंवर, मदन गोपाल सिंह, भवानी सिंह, राजीव चौहान सहित 50 से अधिक विद्यार्थी कलाकारों ने भाग लिया और अपनी सृजनशीलता से सभी को प्रभावित किया।

बनास कलाकार समूह के सचिव श्री उमेश साहू ने कहा कि “रंग मल्हार नवोदित कलाकारों के लिए न केवल एक मंच है, बल्कि यह विविध सांस्कृतिक रंगों को एक साथ पिरोने का उत्सव भी है।”

इस बार कई ऑनलाइन कलाकारों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें प्रमुख है
यावर हबीब, अरविश, पूनम सालोदिया, कुनाल, हुनर सालोदिया, अकमल खान, प्रियांशी और कशिश।

कार्यक्रम के अंतर्गत तैयार की गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी सोमवार को विद्यालय की कला दीर्घा में लगाई जाएगी, जो कला प्रेमियों के लिए एक खास अनुभव होगी।

Screenshot
Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।