बीसलपुर बांध के भराव क्षेत्र में तेज बारिश होने से एक बार फिर बांध में पानी की आवक की रफ्तार लगातार चौथे दिन मंगलवार को भी बढ़ी है। सोमवार को पिछले 24 घंटे में ओ सेंटीमीटर पानी बढ़ा है। जबकि सोमवार को 9 सेमी, रविवार को 3 सेमी, शनिवार को 24 घंटे 2 सेंटीमीटर पानी बढ़ा था।
उससे पहले शुक्रवार और गुरुवार को एक- एक सेंटीमीटर पानी बांध में बढ़ा था। इससे पानी बढ़ने की रफ्तार पर ब्रेक सा लग गया था। अब शनिवार से ही जिले समेत बांध के भराव क्षेत्र में एक बार फिर बारिश तेज होने से बांध में भी पानी की रफ्तार ने गति पकड़ी है। शनिवार से ही बीसलपुर बांध में पानी की आवक बढ़ी है ।
मंगलवार को सुबह 6 बजे तक बांध का जल स्तर कुल भराव क्षमता 315.50 आर एल मीटर के मुकाबले 314.12 आर एल मीटर हो गया है। जो कि कुल भराव 38.703 टी एम सी का 75. 22 प्रतिशत है।
उधर, जिले में मंगलवार को अभी तक कई तेज बारिश नहीं हुई है । हालांकि ह्ल्के बादल छाए हुए है। अभी धूप भी निकली हुई है। तीन दिन बाद लोगों को सूर्यदेव के ठीक से दर्शन हुए है। इससे तापमान भी बढ़ने आसार है।

