राजस्थान में निजी अस्पतालों की चेतावनी के बाद भजनलाल सरकार ने राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) के तहत केशलेस इलाज बंद करने की घोषणा को टाल दिया है। सरकार ने निजी अस्पतालों की प्रमुख मांगें मान ली हैं। अब 31 जुलाई तक लंबित भुगतान जारी होगा और आगे से 60 दिन में भुगतान की गारंटी दी गई है।
राजस्थान अलायंस ऑफ हॉस्पिटल एसोसिएशन (RAHA) की 6 प्रमुख मांगों में से अधिकतर को सरकार ने स्वीकार किया। टीएमएस पोर्टल फिर से शुरू होगा, क्लेम अप्रूवल की प्रक्रिया तेज होगी और भुगतान में देरी नहीं होगी। टीपीए की संख्या भी 1 से बढ़ाकर 4 करने का निर्णय लिया गया है।

