best news portal development company in india

सावन में बुरी बातों से दूर रहें और शिव मंत्र जपें-लिखें

SHARE:

सावन में व्रत सिर्फ खाने से नहीं, बल्कि विचारों से भी करना चाहिए। इन दिनों में नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर मन को शांत रखें। ध्यान करें। ऐसा करने से सकारात्मकता बढ़ेगी और विचार पवित्र होंगे।

अभी बारिश का समय है, कभी-कभी पूरे दिन धूप नहीं निकलती है, मौसम में नमी रहती है, ऐसे में हमारा पाचन अव्यवस्थित हो जाता है। इसलिए इन दिनों में सात्त्विक भोजन करना चाहिए। सावन में तामसिक भोजन जैसे प्याज, लहसुन, तले-भुने और मांसाहारी खाने का त्याग करें। इनकी जगह फल, नारियल, गाय का दूध और गाय के दूध से बने घी से बनी चीजें, घर के संतुलित खाने को प्राथमिकता दें। ये भोजन आसानी से पचता है।

ये समय भावनाओं की शुद्धि का भी है। शिवलिंग पर जल चढ़ाने की परंपरा है। शिवलिंग पर जल चढ़ाकर क्रोध, लालच, ईर्ष्या जैसे बुरे विचारों को छोड़ने का संकल्प लेना चाहिए।इन दिनों में पूजा-पाठ के साथ ही मंत्र जप और ध्यान करने का विशेष महत्व है। पूजा-पाठ के लिए समय न हो तब भी कम से कम मंत्र जप तो जरूर करना चाहिए। ऊँ नमः शिवाय मंत्र का जप कभी भी कर सकते हैं। सुबह टहलते-टहलते भी मंत्र जप कर सकते हैं।

पूजा-पाठ और मंत्र जप के साथ ही कुछ देर शिव के नाम या शिव मंत्र लिखने का शुभ काम भी कर सकते हैं। मंत्र लिखते समय भगवान का ध्यान करें और बुरे विचारों को छोड़ने का संकल्प लें, ऐसा करने से मन शांत होता है और एकाग्रता बढ़ती है।

 

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।