best news portal development company in india

जयपुर में बारिश से सड़कों पर भरा पानी:जाम लगा

SHARE:

जयपुर में बीते 15 घंटे से लगातार रिमझिम बारिश हो रही है। इससे तापमान में गिरावट आई है, लेकिन जगह-जगह पानी भरने से परेशानी भी बढ़ गई है। कॉलोनियों में रातभर बारिश के कारण सड़कें डूब गईं हैं, लोगों के घरों में पानी घुस रहा है।

पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा जयपुर के किशनगढ़-रेनवाल इलाके में 5 इंच से ज्यादा (130MM) बारिश हुई। जबकि नरैना में 88MM, फागी में 50, सांभर में 102, फुलेरा में 102, जालसू में 80, दूदू 84, चौमूं 69, जोबनेर 60, कालवाड़ में 79, जयपुर शहर में 62, माधोराजपुरा में 65 और सांगानेर में 47MM बरसात दर्ज हुई। इसके अलावा दिल्ली रोड, आगरा रोड और टोंक के भी कई ​इलाकों में तेज बारिश हुई।

मंगलवार सुबह जल भराव की स्थिति के कारण शहर की कई सड़कों पर लंबा जाम नजर आया। जयपुर के वाटिका क्षेत्र से वाहन चालकों को टोंक रोड मुख्य सड़क पर आने के लिए करीब 1 घंटे तक का इंतजार लंबे जाम के कारण करना पड़ा।

जयपुर कलेक्टर डॉ.जितेंद्र सोनी ने शहर के चांदी के टकसाल, ब्रह्मपुरी, जवाहर नगर सहित कई इलाकों का जायजा लिया। उन्होंने बताया- जयपुर में कल से बारिश हो रही है। शहर में 6 टीमों ने जायजा लिया है।ग्रामीण क्षेत्रों में SDO और तहसीलदार ने जायजा लिया।

उन्होंने कहा- जयपुर में एक-दो जगह को छोड़कर बाकी सभी जगह स्थिति सामान्य है। ब्रह्मपुरी नाले पर अभी काम करने की जरूरत है। यहां तुरंत प्रभाव से काम शुरू होगा। सभी टीम काम कर रही हैं। कंट्रोल रूम चालू है।

जयपुर में लगातार हो रही बारिश के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।