best news portal development company in india

राजस्थान में भारी बारिश, 2 दिन में 18 की मौत

SHARE:

 

राजस्थान में लगातार हो रही बारिश से परेशानी बढ़ रही है। तेज बरसात से हुई अलग-अलग घटनाओं में बीते दो दिन में 18 लोगों की मौत हुई है। मौसम विभाग ने बुधवार को भी 28 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इनमें बारां-झालावाड़ में भारी बरसात की चेतावनी है। वहीं, जयपुर में मंगलवार देर रात से एक बार फिर शुरू हुआ बारिश का दौर बुधवार सुबह भी जारी है।

मंगलवार को जयपुर, चूरू, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ के कई इलाकों में मंगलवार को तेज बरसात हुई। चूरू के सुजानगढ़ में श्मशान पानी में डूब गया। बूंदी में मंगलवार को मेज नदी के ओवरफ्लो होने से कई गांवों का संपर्क कट गया।

ग्रामीणों ने बाइक उठाकर नदी पार की। जोधपुर में साबरमती से आने वाली ट्रेन को कैंसिल किया गया।राजसमंद के कांकरोली स्थित धोरा मोहल्ला में सोमवार रात डेढ़ से दो बजे के बीच दो मंजिला मकान गिर गया। मलबे में दबने से बुजुर्ग की मौत हो गई। उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।

कोटा में ) चंबल में बहे 6 लोगों में से 2 के शव मंगलवार को मिल गए। बारिश के बीच डूबने, बिजली गिरने, बिल्डिंग गिरने और करंट लगने से कोटा व चित्तौड़गढ़ में 4-4, प्रतापगढ़ में 3, चूरू में 2 और राजसमंद, भरतपुर, अलवर, पाली और धौलपुर में 1-1 मौत हुई।

बूंदी में मेज नदी ओवरफ्लो होने से बाइक उठाकर नदी पार करते ग्रामीण।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment