जयपुर, अजमेर और टोंक जिले की जलापूर्ति का मुख्य स्रोत बीसलपुर बांध में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार सुबह बांध नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार जलस्तर 314.22 मीटर पहुंच गया है।
बांध की कुल जलभराव क्षमता 315.50 मीटर है। वर्तमान में बांध अपनी कुल क्षमता का 77 प्रतिशत भर चुका है। बांध की सहायक त्रिवेणी नदी में भी 20 सेंटीमीटर गिरावट के साथ 3 मीटर का जलस्तर दर्ज किया गया है।
इस मानसून सीजन में बांध क्षेत्र में अब तक 463 मिलीमीटर बारिश हुई है। 20 जून से शुरू हुई बारिश में अब तक कुल 1.77 मीटर पानी की आवक हुई है। 20 जून को बांध का जलस्तर 312.45 मीटर था।
यह आंकड़ा पिछले साल के जुलाई महीने के रिकॉर्ड के करीब है। वर्ष 2024 के जुलाई में बांध के कैचमेंट एरिया में 470 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।


