best news portal development company in india

टोंक पुलिस कप्तान का धौलपुर ट्रांसफर , 34 जिलों के एसपी हटाए

SHARE:

राज्य सरकार ने शनिवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 91 अफसरों के तबादले किए हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 10 अफसरों को पोस्टिंग दी गई और 2 के ट्रांसफर किए गए। राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 142 अफसरों को भी बदला गया। जोधपुर पुलिस कमिश्नर को भी बदल दिया गया है।

कोटा, जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर के रेंज आईजी और 30 जिलों के एसपी बदले। सीएम सिक्योरिटी के आईजी गौरव श्रीवास्तव का उदयपुर रेंज आईजी के पद पर तबादला किया है। जोधपुर रेंज आईजी विकास कुमार का तबादला एटीएस आईजी के पद पर किया है, उनकी जगह उदयपुर रेंज से राजेश मीणा को जोधपुर रेंज आईजी लगाया है।

जयपुर ग्रामीण, श्रीगंगानगर, सीकर, कोटपूतली-बहरोड़, जोधपुर ग्रामीण, सवाईमाधोपुर, राजसमंद, फलोदी, पाली, डीग, प्रतापगढ़, ब्यावर, नागौर, कोटा शहर, कोटा ग्रामीण, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, बारां, झालावाड़, अलवर, सिरोही, डूंगरपुर, जालोर, डीडवाना-कुचामन, जैसलमेर, भरतपुर, करौली, भिवाड़ी, टोंक, धौलपुर, झुंझुनूं, सीकर, बालोतरा के एसपी बदले गए हैं।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।