best news portal development company in india

न्यायिक कर्मचारियों ने रैली निकाल और प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।

SHARE:

राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर 5वें दिन मंगलवार को टोंक में न्यायिक कर्मचारियों ने रैली निकाल और प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।

राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष के आह्वान पर सभी न्यायिक कर्मचारी 5 दिन से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर है। टोंक न्याय क्षेत्र के सभी कर्मचारियों ने भी इस आंदोलन में भाग लिया है। मंगलवार सुबह 10 बजे न्यायालय परिसर में आमसभा की गई। इसके बाद रैली निकाली गई। जमकर नारेबाजी करते हुए रैली कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुंची। जहां नारेबाजी कर कुछ देर प्रदर्शन किया गया।

राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के टोंक शाखा के रतीरम चौधरी ने बताया कि कर्मचारियों की मांग है कि सामान्य संवर्ग और आशुलिपिक संवर्ग का कैडर पुनर्गठन राज्य सरकार की अधिसूचना 25 मई 2022 और 4 अक्टूबर 2022 के अनुसार किया जाए। यह करीब ढाई साल से पेंडिंग चल रहा है।

 

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।