best news portal development company in india

पेयजल समस्या को लेकर लगाया जाम

SHARE:

Screenshot

दूनी-नगरफोर्ट स्टेट हाइवे पर घाड़ पेट्रोल पंप के पास डाटूंदा के ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या को लेकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस और बीसलपुर बांध परियोजना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश की। ग्रामीणों ने इस समस्या को दूर करने के लिए अधिकारियों को सात दिन का समय दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि एक अगस्त को समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 2 अगस्त को फिर रोड जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीणों के प्रदर्शन से वहां जाम लग गया।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment