best news portal development company in india

बीसलपुर के गेट आज खुलेंगे

SHARE:

टोंक, अजमेर, जयपुर जिलों की लाइफलाइन बीसलपुर बांध के गेट 8वीं बार गुरुवार शाम को खोले जाएंगे।

बांध अब महज 3 सेंटीमीटर खाली है। अभी बांध का जलस्तर 315.47 आरएल मीटर है। शेष बचा 3 सेमी भी 7-8 घंटे में भर जाएगा। ऐसा पहली बार होगा कि जुलाई में गेट खुलेंगे। वहीं दूसरा रिकॉर्ड होगा कि लगतार दूसरे साल बांध से पानी छोड़ा जाएगा।

इधर प्रदेश में अब तक सामान्य से 109 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है। बुधवार को झुंझुनूं, कोटा, जयपुर, सीकर सहित कई जिलों में 1 से 2 इंच या उससे ज्यादा बरसात हुई। बारिश के कारण हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई।

राजस्थान में दो-तीन दिन बारिश का दौर धीमा रह सकता है। मौसम विभाग ने अब 26 जुलाई को 6 जिलों में बारिश की चेतावनी दी है। इससे पहले मौसम साफ रह सकता है।

नए सिस्टम का अधिक प्रभाव 27 जुलाई के बाद नजर आएगा

बीसलपुर बांध 22 साल में पहली बार जुलाई माह फुल हुआ है। इससे पहले यह 6 बार अगस्त माह में और 7वीं बार पिछले साल सितंबर माह में ओवरफ्लो हुआ था।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment