best news portal development company in india

भाजपा ने किसान के बेटे धनखड़ को उपराष्ट्रपति बनाने का पीटा ढोल,अब पंद्रह मिनट में इस्तीफा-पायलट

SHARE:


कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पायलट ने टोंक में किया दो करोड़ रुपए की लागत से धन्ना तलाई ड्रेनेज सिस्टम व सौंदर्यकरण कार्यों का शिलान्यास
पायलट ने राज्य की भाजपा सरकार को लिया आड़े हाथों, कहा- किसानो को न तो मिल रही खाद न ही बीज तथा बिजली
पंचायती राज तथा नगर निकाय चुनाव को टालने की कोशिश में है भाजपा
टोंक। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि टोंक में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य जल्दी ही पूरा होगा साथ ही डेढ़ सौ करोड़ रुपए की लगत का बनास नदी गहलोद ब्रिज का निर्माण भी जल्दी ही पूरा होने से टोंकवासियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि धन्ना तलाई के सौंदर्यकरण एवं ड्रेनेज सिस्टम सहित इंडोर स्टेडियम का निर्माण भी होने वाला है। उन्होंने राज्य की भाजपा शासित भजनलाल सरकार को कोसते हुए कहा कि पौने दो साल में कोई नया प्रोजेक्ट शुरू नहीं कर पाई। किसान को न तो खाद न ही बीज न ही बिजली मिल पा रही। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण सड़के टूट गई लेकिन सड़के ठीक नहीं हो पा रही इतना ही नहीं पानी के निकास की कोई व्यवस्था नहीं है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने बृहस्पतिवार को टोंक में धन्ना तलाई टोंक में दो करोड़ रुपए की लागत से ड्रेनेज सिस्टम एवं सौंदर्यकरण कार्यों का शिलान्यास तथा अन्नपूर्णा डूंगरी में सामुदायिक भवन का लोकार्पण कार्यक्रम में आयोजित समारोह में बोलते हुए हाल ही में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे मामले में केंद्र की भाजपा गठबंधन की सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसान के बेटे जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति बनाने का ढोल पीटा लेकिन पंद्रह मिनट में ही इस्तीफे का घटनाक्रम भाजपा की किसान विरोधी नीति का परिचायक है। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति ने वैसे तो अपने इस्तीफे का कारण स्वास्थ्य खराब होना बताया है लेकिन उनकी कार्यशैली एवं कामकाज से लगता नहीं है कि उनका स्वास्थ्य खराब होना इस्तीफे का कोई कारण है। पायलट ने बीजेपी तथा केंद्र की भाजपा गठबंधन सरकार को कोसते हुए कहा कि पिछले दस साल में भाजपा की संवैधानिक संस्थाओं को खत्म तथा पदों के दुरुपयोग किए जाने की नीति है। उन्होंने कहा कि सवाल उठता है कि इस्तीफा दिया गया है या लिया गया है यह जल्दी ही खुलासा होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार की मंशा ठीक नहीं यह किसान विरोधी सोच है।
पायलट ने कहा कि पिछले दस साल में गरीब तथा अमीर की खाई बढ़ी है। उन्होंने केंद्र की भाजपा गठबंधन सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने मनरेगा से किसानो को रोजगार दिए जाने के लिए लागू किया गया। लेकिन भाजपा इसको खत्म करना चाहती है पिछले दस साल से इसको जटिल बनाया जा रहा है जिससे लोगो को रोजगार नहीं मिल पा रहा। पायलट ने कहा कि भाजपा के आलिशान कार्यालय बन रहे है ये पैसा कहां से आया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पंचायत चुनाव हो या नगर निकाय चुनाव हो बीजेपी सरकार टालने की कोशिश में लगी हुईं है । उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा की विदाई तय है। पायलट ने जनता से आव्हान किया कि वह अगले चुनाव में कांग्रेस को अपना समर्थन दें ताकि प्रदेश का विकास हो सकें।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं टोंक विधायक सचिन पायलट टोंक पहुंचे तो रेल लाओ संघर्ष समिति टोंक के अध्यक्ष अकबर खान की अगुवाई में धन्ना तलाई ट्रीटमेंट प्लांट के शिलान्यास से पूर्व ही आतिशबाजी एवं जेसीबी से पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया गया। साथ ही पायलट को इक्यावन किलो की माला पहनाई गई।कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा,उपाध्यक्ष दिनेश चैरासिया,निवाई के पूर्व विधायक कमल बैरवा,फिरोज खान,रामदेव गुर्जर,कैलाशी देवी मीणा,रामलाल संडीला,रामस्वरूप चैधरी, पार्षद फिरोज नागौरी, हरिनारायण मीणा, कयामउद्दीन रंगरेज, रशीद मोहम्मद, रामकेश शर्मा,शाहरुख,सोनाक्षी, हर्षिता, मोहिनी, संगीता, मीना देवी, मोनिका, साक्षी, रामप्यारी आदि मौजूद थे।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।