best news portal development company in india

सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा आज से:टोंक में 29 केंद्रों पर 7 से 12 सितंबर तक होगी

SHARE:

आरपीएससी की वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा कल (रविवार) से शुरू होगी। प्रशासन इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।

ADEO माध्यमिक चौथमल चौधरी ने बताया कि रविवार से शुरू होने वाली परीक्षा को लेकर सभी तरह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

7 से 12 सितंबर तक जिला मुख्यालय पर 29 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा के लिए जिले में 72 हजार से अधिक अभ्यर्थी रजिस्टर्ड है। पुलिस की पूरी व्यवस्था रहेगी। कड़ी चैकिंग के बाद परीक्षार्थी को दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।

5 दिन तक परीक्षा दो पारियों में और आखिरी दिन सुबह की पारी में ही परीक्षा होगी। सुबह की पारी सुबह दस बजे और दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शुरू होगी। पहले दिन सुबह की पारी में सामान्य ज्ञान और दूसरी पारी में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा है। यह परीक्षा 2129 पदों के लिए होगी। सब्जेक्ट का पेपर दो दो घंटे का और सामान्य ज्ञान का पेपर ढाई घंटे का होगा।

एडमिट कार्ड वेबसाइट से कर सकेंगे डाउनलोड 6 दिन तक चलने वाली परीक्षा में इस बार विषयों के समूह के आधार पर परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए है। अभ्यर्थी आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि दर्ज कर डाउनलोड कर सकेंगे। सबसे ज्यादा 20 परीक्षा केंद्र निजी संस्थानों में 72 हजार 497 अभ्यर्थियों के लिए जिला प्रशासन ने जिला मुख्यालय पर 29 परीक्षा केंद्र बनाए है। इनमें 9 सरकारी और 20 प्राइवेट संस्थानों में परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जिला मुख्यालय पर दोनों पारियों में शेड्यूल के अनुसार परीक्षा कराई जाएगी।

पहली पारी सुबह 10 बजे और दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शुरू होगी। एक घंटे पहले परीक्षा सेंटर पर प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।

43 उड़न दस्ते, 1280 वीक्षक लगाए: इस परीक्षा को शांतिपूर्ण और पूरी पारदर्शिता से कराने के लिए 43 उड़नदस्ते व 14 पेपर कोऑर्डिनेटर, 1280 वीक्षक लगाए गए हैं।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।