best news portal development company in india

राहुल फाइनल करेंगे, पारस-सहनी, हेमंत की सीटें

SHARE:

दिल्ली मे फाइनल होगी पारस, सहनी और हेमंत सोरेन की सीटें

महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर नया जानकारी सामने आई है। राहुल गांधी तय करेंगे कि पशुपति पारस, मुकेश सहनी और झामुमो को बिहार विधानसभा में कितनी सीटें दी जाए।

इसके लिए राजद, कांग्रेस और वाम दलों (माले, CPI, CPM) को अपनी सीटें कम करनी पड़ सकती हैं। टिकट पर मंथन दिल्ली में होगा। तेजस्वी यादव भी वहां जाएंगे।

बैठक राहुल गांधी की देखरेख में होगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव केसी वेणुगोपाल भी रहेंगे।

इधर, शनिवार को 1 पोलो रोड में कांग्रेस और राजद के बीच तीसरी अनौपचारिक इंटरनल बैठक हुई। बैठक में राजद से तेजस्वी और संजय शामिल हुए। कांग्रेस से कृष्णा अल्लावरू और राजेश राम मौजूद रहे।

करीब दो घंटे बाद VIP नेता मुकेश सहनी भी पहुंचे। चर्चा मुख्य रूप से उन सीटों पर हुई जहां 2020 में महागठबंधन हारा था।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment