best news portal development company in india

टीचर भर्ती परीक्षा की पहली पारी में 73.77% उपस्थित

SHARE:

आरपीएससी की वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा जिला मुख्यालय पर बनाए गए 29 परीक्षा सेंटरों पर रविवार से शुरू हुई। पहले दिन पहली पारी में सामान्य ज्ञान का पेपर हुआ। इसमें 11030 अभ्यर्थियों में से 8137 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। कुल 73.77 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने भाग्य आजमाया।

उधर दूसरी पारी की परीक्षा भी दोपहर 3 बजे शुरू हो गई है। परीक्षार्थी परीक्षा सेंटर पर जा चुके है। 3 बजे परीक्षार्थियों को पेपर

दे दिए गए । यह परीक्षा शाम 5 बजे तक होगी।

पहली पारी में दूर दराज के कुछ अभ्यर्थी समय पर नहीं पहुंचे तो वे निराश लौटे। पुरानी टोंक पचकुईया दरवाजा की ओर एक परीक्षा सेंटर पर एक डिग्गी क्षेत्र की लड़की समेत तीन अभ्यर्थी दो मिनट लेट आए तो वे परीक्षा नहीं दे पाए। उन्होंने दरवाजा भी खटखटाया लेकिन, अंदर से ही आवाज देकर प्रवेश देने के लिए मना कर दिया। उसके बाद तीन अभ्यर्थी निराश होकर दस मिनट बाद लौट गए।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।