पूर्व JDS सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा का पोता प्रज्वल रेवन्ना जेल में लाइब्रेरी संभालेगा। बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल प्रशासन ने रविवार को यह जानकारी दी।
जेल प्रशासन ने बताया कि रेवन्ना का काम जेल की लाइब्रेरी में कैदियों को किताबें जारी करना और उनका रिकॉर्ड संभालना होगा।
जेल के नियमों के मुताबिक, कैदियों को हर महीने कम से कम 12 दिन यानी हफ्ते में तीन दिन काम करना जरूरी है। अगर रेवन्ना तय शर्तों को पूरा करते हैं तो उन्हें हर दिन की मजदूरी 522 रुपए के हिसाब से मिलेगी। हर कैदी को उसकी योग्यता और इच्छा के आधार पर काम दिया जाता है।
दरअसल, बेंगलुरु की स्पेशल कोर्ट ने 2 अगस्त को रेवन्ना को नौकरानी से रेप केस में उम्रकैद की सजा सुनाई थी।


