best news portal development company in india

टोंक में यादव समाज का बेनीवाल के खिलाफ प्रदर्शन:बोले- पुलिस अधिकारी को अपमानित किया

SHARE:

पुलिस अफसर को सांसद हनुमान द्वारा अशोभनीय भाषा से लज्जित करने के विरोध में टोंक में यादव समाज की ओर से मंगलवार को डाक बंगले से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली गई। जहां सीएम के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।

यादव समाज के प्रवक्ता कमलेश यादव एडवोकेट ने बताया कि सांसद हनुमान बेनीवाल ने 2 सितंबर को चूरू जिले के बिदासर कस्बे में आयोजित वीर तेजाजी महाराज के कार्यक्रम में कानून व्यवस्था में लगे पुलिस अधिकारी कैलाश चंद यादव को अपमानित करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करके मंच से नीचे उतार दिया था। इससे यादव समाज में आक्रोश है । सांसद हनुमान बेनीवाल द्वारा समस्त यादव समाज पर भी अमर्यादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणी की गई , यह अत्यंत निंदनीय एवं समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है।

समस्त यादव समाज ने आज ज्ञापन में सांसद हनुमान बेनीवाल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन देने में यादव समाज अध्यक्ष कजोड़ यादव, पूर्व अध्यक्ष राधाकिशन यादव,हरिलाल यादव, एडवोकेट कमलेश यादव, प्रेम यादव, रामलाल यादव,बजरंग यादव, रामनारायण यादव, मुकेश यादव, किशनलाल यादव, बाबूलाल यादव, कृष्णगोपाल यादव, जितेंद्र यादव सहित अन्य समाज बंधु मौजूद रहे।

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते यादव समाज के लोग। - Dainik Bhaskar

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।