best news portal development company in india

डोटासरा बोले सरकार आरएसएस चला रही है; हमारे देश का नेपाल जैसा हाल न हो जाए

SHARE:

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने का काम मेरा नहीं है। ये हाईकमान तय करेगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- ट्रांसफर लिस्ट और सरकार में आरएसएस की चल रही है। RSS कभी चुनाव नहीं लड़ता है। लेकिन, सत्ता जब बीजेपी की आती है तो वह सत्ता चलाता है। ये हमारा दुर्भाग्य है।

डोटासरा बुधवार को कोटा में होने वाले कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान वे कुछ समय के लिए टोंक बाईपास पर रुके। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की।

डोटासरा ने कहा- नेपाल में लोकतंत्र खत्म हो गया। नेता देश छोड़कर भाग गए। बांग्लादेश की पीएम ने यहां (भारत) शरण ले रखी है।

चिंता का विषय यह है कि हमारे देश में भी लोगों की आवाज दबाई जा रही है। एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। तानाशाही की जा रही है। यहां पर भी आक्रोश बढ़ रहा है। हमारा भी यह हाल न हो जाए। देश में जनता परेशान है, हालात चिंताजनक हैं। प्रधानमंत्री मोदी विदेशों में व्यस्त हैं।

वहीं पिछले दिनों टोडारायसिंह में सीएम के बड़े मगरमच्छ भी पकड़े जाएंगे वाले बयान पर डोटासरा ने कहा- डेढ़ साल तो हो गया सरकार को, कब पूरी करेंगे। मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद करेंगे क्या? मैं तो खुला घूम रहा हूं।

दरअसल, सीएम ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में टोडारायसिंह आए थे। तब मंच से मुख्यमंत्री ने कहा था कि डोटासरा जी कहते हैं कि मगरमच्छ कब पकड़ेंगे, तो पूर्व मुख्यमंत्री के PSO को तो गिरफ्तार कर लिया। जांच चल रही है डोटासरा जी आपके मन की बात भी पूरी होगी।

डोटासरा ने कहा कि अतिवृष्टि से पूरे प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात हैं। लोगों की जानें गईं, किसानों की फसल बर्बाद हो गई, गरीबों का मकान ढह गया, लेकिन सरकार ने किसी को किसी तरह की सहायता मुहैया नहीं कराई। हेलिकॉप्टर से एक दो मंत्रियों को घुमाकर इतिश्री कर ली।

मुख्यमंत्री ने कहीं कोई दौरा नहीं किया, ऐसी निकम्मी सरकार आज तक नहीं देखी है। हमारी जो जनहित की योजनाएं थीं उन्हें मटियामेट करने में समय लगाया है। SI भर्ती पर मुख्यमंत्री अपनी बात पर कायम नहीं हैं।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।