best news portal development company in india

पंजाब के 2000 गांवों में अभी भी बाढ़:जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे 16 दिन बाद शुरू

SHARE:

पंजाब के सभी 23 जिले अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं। 2000 से ज्यादा गांवों में अभी भी बाढ़ का पानी भरा है। केंद्र ने पंजाब को ₹1600 करोड़ की मदद का ऐलान किया।

जम्मू-कश्मीर में जम्मू घाटी की लाइफ लाइन माने जाने वाले जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बुधवार को 16 दिन बाद ट्रैफिक के लिए खोला गया। सड़क पर कई जगहों पर लगातार लैंडस्लाइड के कारण इसे बंद रखा गया था।

सबसे ज्यादा उदयपुर और रामबन जिलों में नुकसान हुआ था। NH की बहाली से कश्मीर घाटी से फलों और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति दोबारा से शुरू हुई है। लद्दाख के सियाचिन बेस कैम्प में हिमस्खलन से 3 जवान शहीद हुए।

हरियाणा में 9 सितंबर तक सामान्य से 46% ज्यादा बारिश हो चुकी है। राज्य में औसतन 385.1mm बारिश होती थी, जो अब तक 563.8mm हो चुकी है। अब तक सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1080.8mm दर्ज की गई है।

गुजरात के बनासकांठा समेत 3 जिले में पिछले 2 दिनों में 16 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इससे वाव-थराद और सुईगाम तालुका में बाढ़ आ गई। तीनों तालुकाओं के दर्जनों गांवों में 5 फीट तक पानी भरा हुआ है।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment