best news portal development company in india

SHARE:

*टोंक जैन नसिया में बनेगा “आचार्य शांति सागर ध्यान केंद्र*”

टोंक। जैन नसिया परिसर में 20वीं सदी के पट्टाचार्य आचार्य शांति सागर जी महाराज की दिव्य प्रतिमा के साथ एक भव्य ध्यान केंद्र का निर्माण होगा, जिसका नाम “आचार्य शांति सागर ध्यान केंद्र” रखा गया है।

इस अवसर पर वात्सल्य वारिधि आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में मंगल मंत्रोच्चार के साथ विधिवत शिलान्यास किया गया।

पुण्यार्जक कलई परिवार — स्व. कजोड़मल जी की धर्मपत्नी कमला देवी एवं सुपुत्र कमलेश कुमार, मेना देवी बेनी प्रसाद, लक्ष्मी जैन (पूर्व सभापति नगर परिषद टोंक), पवन कुमार, इंद्रादेवी, शेखर कुमार, सुशीला देवी, सम्मेद कुमार, राहुल कुमार, विनायक, अविनाश, पीयूष एवं नमन — ने इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शिलान्यास का सौभाग्य प्राप्त किया।

समारोह में समाज के मंत्री महावीर प्रसाद जैन (देवली वाले), संयुक्त मंत्री टोनी जैन (आंडरा), चातुर्मास कमेटी अध्यक्ष धर्मचंद जैन (दाखिया वाले), राजेश जैन (हाड़ी गाँव), पप्पू जैन (नमक वाले), चातुर्मास कमेटी अध्यक्ष भागचंद जैन (फुलेता वाले), राजू सराफ नेमी जी जैन सिरस वाले सहित समाज के अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।
यह ध्यान केंद्र अत्यंत सुसज्जित एवं भव्य होगा, जहाँ साधना, ध्यान और आचार्य शांति सागर जी महाराज की स्मृतियों को जीवंत रखा जाएगा यह केंद्र जैन समाज ही नहीं, अपितु संपूर्ण समाज के लिए आध्यात्मिकता, ज्ञान और साधना का प्रेरणास्रोत बनेगा।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।