best news portal development company in india

नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे:पहले प्रयास में 84.85 मीटर भाला फेंका

SHARE:

भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टोक्यो में चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने ग्रुप ए में अपने पहले ही प्रयास में 84.85 मीटर भाला फेंका।एक अन्य भारतीय सचिन यादव डायरेक्ट क्वालिफिकेशन मार्क तो हासिल नहीं कर सके, हालांकि वे रैंकिंग के आधार पर क्वालिफिकेशन की रेस में हैं। सचिन ने पहले प्रयास में 80.16 मी, दूसरे प्रयास में 83.67 और तीसरे में 82.63 मीटर स्कोर किया। इस ग्रुप से, ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स (89.53 मीटर), जर्मनी के जुलियन वेबर (87.21 मीटर) और पोलैंड के डेविड वेगनर (85.67 मीटर) ने भी क्वालिफिकेशन मार्क से ज्यादा थ्रो किया।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment