best news portal development company in india

जयपुर में हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंका शव!:अफेयर के शक में युवक को पीटा

SHARE:

जयपुर के सांगानेर में प्रेम-प्रसंग के शक में हत्या कर एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। परिवार ने 10 दिन पहले युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में लाश रखे होने का पता चला तो युवक की पहचान हुई। मामले में सांगानेर सदर थाने में मृतक के भाई जितेन्द्र प्रजापत ने लड़की और उसके परिवार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया।

SHO (सांगानेर सदर) अनिल जैमिनी ने बताया- सांगानेर के गोविन्दपुरा निवासी जितेन्द्र प्रजापत ने हत्या का मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि उसके भाई भागचन्द (27) की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक ठिकाने लगाया गया।

मृतक के भाई ने कहा अफेयर के शक में लड़की के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की थी। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मृतक भागचंद ठेकेदार के मकान में ही रहकर मजदूरी करता था। भागचन्द का मकान मालिक के रिश्तेदार की एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसके रिश्तेदारों (चाची) ने 6 अगस्त को उसे लड़की से बात करते देख लिया। इसके बाद लड़की के परिजनों ने भागचन्द के साथ मारपीट की और छेड़छाड़ के आरोप में जेल भेजने की धमकी दी।

भागचन्द ने अपने भाई पिंकराज को इस घटना की जानकारी दी थी। उसी रात वह हटवाड़ा जाने की बात कहकर निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन 7 अगस्त को फेसबुक पर स्ट्‌टेस देखकर परिजनों ने सांगानेर सदर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। वहीं लड़की के घरवाले भी मिल गए। लड़की के घरवालों ने कहा कि सिर्फ गुमशुदगी दर्ज करवाओ। उन्होंने मृतक भागचंद को मिलकर ढूंढने का आश्वासन भी दिया

19 अगस्त को आरयूएचएस हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में भागचन्द का शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस के अनुसार, शव 7 अगस्त को सीतापुरा पुलिया के पास रेलवे ट्रैक पर मिला था। प्रताप नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया।

शुरूआती जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या माना था, लेकिन मृतक के भाई के आरोपों के बाद कोर्ट के आदेश पर हत्या का मामला दर्ज किया गया।

SHO अनिल जैमिनी ने बताया कि लड़की और उसके परिजनों पर हत्या का शक है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मृतक के भाई जितेन्द्र प्रजापत का आरोप है कि उसके भाई भागचन्द की प्रेम-प्रसंग के शक में लड़की और उसके घरवालों ने हत्या की है।

Waqt 24
Author: Waqt 24

Leave a Comment

Orpheus Financial
सबसे ज्यादा पड़ गई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपी, केंद्र सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया। यूपी सरकार की तरफ से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) से अब तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी। कहा- रिपोर्ट में जांच अधिकारियों के बारे में भी बताएं। कोर्ट ने मामले से जुड़े CCTV सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया। सरकार की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की जाएगी। इस पर कोर्ट ने साफ किया कि रिपोर्ट में SIT के गठन और उसकी संरचना की पूरी जानकारी होनी चाहिए। कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाओं में जांच CBI को सौंपने के अलावा मंदिर में दान के प्रबंधन से जुड़े अलग-अलग विषयों की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की मांग की गई है। इधर, राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO की भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। आवेदक की उम्र 50 से 70 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएशन। आवेदन की अंतिम डेट 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक है। वहीं, अयोध्या पुलिस मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश करेगी। इनकी रिमांड आज खत्म हो रही है। इस दौरान पुलिस मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और चढ़ावा गिनती के प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव की 7 दिन की रिमांड मांग सकती है। इससे पहले, पुलिस ने आरोपी अविनाश, अनुकल्प, लवकुश और करुणेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी के आरोपियों को फैजाबाद जेल में अलग-अलग बैरक में रखा गया है।